किताबों की जगह हाथों में थमाई गंदगी! मिर्ज़ापुर के कम्पोजिट विद्यालय की इस करतूत ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

मिर्जापुर के पटेहरा ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय ढउआ में बच्चों से नाली साफ कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। BSA ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 8 July 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक सरकारी विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। वायरल वीडियो में कम्पोजिट विद्यालय के छात्र हाथ में फावड़ा लेकर स्कूल परिसर की नाली साफ करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विद्यालय में भरे पानी की निकासी के लिए बच्चों से कराई सफाई

जानकारी के अनुसार, यह मामला पटेहरा ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय ढउआ का बताया जा रहा है। आरोप है कि विद्यालय परिसर में जलभराव होने के कारण नाली की सफाई बच्चों से कराई गई। वायरल वीडियो में कुछ छात्र हाथ में फावड़ा लेकर नाली की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे बाल अधिकारों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Mirzapur News: कर्ज चुकाने के लिए ड्राइवर और सेल्समैन ने खुद रची फिल्मी लूट की साजिश, फिर ऐसे खुली पोल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Mirzapur: मिर्जापुर में सराफा व्यापारी लूटकांड में बड़ा खुलासा, तीन गिरफ्तार; जानिये कैसे रची थी खौफनाक साजिश?

BSA बोले- मामले की होगी जांच

इस मामले में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Mirzapur

Published :  8 July 2026, 3:32 PM IST

Advertisement