हिंदी
दामिनी ने ऑनलाइन सर्च किया था सांप (Img: AI Generated Image)
Meerut: मेरठ के चर्चित अतुल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस जांच में दावा किया जा रहा है कि पति अतुल की मौत से पहले आरोपी पत्नी दामिनी ने इंटरनेट पर जहरीले सांपों के बारे में जानकारी जुटाई थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसने कथित तौर पर सबसे जहरीले सांप के बारे में सर्च किया और इसके बाद सांप की व्यवस्था करने की कोशिश की गई।
हालांकि, मामले में पुलिस जांच अभी जारी है और सामने आए तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दामिनी ने इंटरनेट पर कई बार जहरीले सांपों की जानकारी खोजी थी। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान करैत सांप के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद कथित तौर पर सपेरों के जरिए इसी तरह का सांप मंगाने की योजना बनाई गई। बताया जा रहा है कि सांप की तस्वीर इंटरनेट से डाउनलोड कर कुछ लोगों को दिखाई गई थी, जिसके आधार पर सांप की व्यवस्था करने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस काम के लिए एडवांस रकम दिए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।
खौफ के साए में घुटती रही युवती, आगरा में दोस्त ने धोखे से बुलाकर साथियों संग किया सामूहिक दुष्कर्म
जानकारी के मुताबिक, दामिनी और अतुल ने साल 2019 में प्रेम विवाह किया था। दोनों मेरठ के हस्तिनापुर इलाके में किराये के मकान में रहते थे और एक स्कूल भी चलाते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआती समय में दोनों के रिश्ते ठीक थे, लेकिन बाद में आपसी विवाद बढ़ने लगे। पुलिस जांच में एक अन्य व्यक्ति तुषार का नाम भी सामने आया है, जिसके घर आने-जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दामिनी ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। उसके हाथ पर अतुल के नाम का टैटू भी बना हुआ है, जिस पर "अतुल की गुजरी" लिखा है। जब उससे अपने किए पर पछतावे को लेकर सवाल किया गया तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस के अनुसार, उसने इतना जरूर कहा कि अतुल ने उसकी जिंदगी को मुश्किल बना दिया था और वह उससे छुटकारा चाहती थी।
क्या अब खत्म होगी जल-जमाव की मुसीबत? कुसुमौनी गांव में DM के निरीक्षण से जागी नई उम्मीद
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कथित तौर पर सांप उपलब्ध कराने में कुछ अन्य लोगों की मदद ली गई थी। जांच अधिकारी अब उन लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो इस पूरी घटना से जुड़े हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस एक ऐसे व्यक्ति की भी तलाश कर रही है, जिसने सांप पकड़ने में मदद की थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Location : Meerut
Published : 20 July 2026, 4:19 PM IST