हमारे गांव की बेटियों का रास्ता सुरक्षित करो… नए शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, डीएम से लगाई गुहार

मैनपुरी के एक गांव में मुख्य रास्ते पर खुले नए शराब ठेके को लेकर महिलाओं का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। उनका कहना है कि इससे बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 July 2026, 1:06 PM IST
google-preferred

Mainpuri: मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार अंतर्गत ग्राम गडिया (ग्रामसभा नौनेर) की स्थानीय महिलाओं ने गांव के मुख्य रास्ते पर खुले नए शराब के ठेके को बंद कराने की मांग की है। महिलाओं ने इसे लेकर जिलाधिकारी को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए जनहित और महिला सुरक्षा में त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

गांव में पहले से ही शराब के कारण हो रही परेशानी

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि गांव गडिया और आसपास के क्षेत्रों में पहले से ही शराब सेवन की वजह से आए दिन घरेलू हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज और आपसी विवाद के मामले आते रहते हैं। ऐसे में अब मुख्य रास्ते पर नया शराब ठेका संचालित होने के कारण स्थिति और भी ज्यादा गंभीर और चिंताजनक हो गई है।

ये भी पढ़ें- आधी रात स्कॉर्पियो से क्या हो रहा था खेल? पुलिस पहुंची तो चालक छोड़ गया 37 पेटी शराब

यह रास्ता गांव की छात्राओं, महिलाओं और छोटी बच्चियों के आने-जाने का मुख्य मार्ग है। ठेके पर खड़े होने वाले शराबियों की वजह से महिलाओं और स्कूल जाने वाली लड़कियों को अभद्र व्यवहार, अश्लील टिप्पणियों और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, इसके कारण पूरे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

आर्थिक मोर्चे पर भी बढ़ रही परेशानी

महिलाओं द्वारा सौंपे गए पत्र में यह भी लिखा गया है कि मुख्य मार्ग पर ठेका होने की वजह से युवाओं और कम उम्र के लड़कों में भी शराब पीने की प्रवृत्ति बेहद खतरनाक रूप से बढ़ रही है। जिसके कारण, उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। आर्थिक मोर्चे पर भी ग्रामीण परिवार संकट से घिर गए हैं; मजदूरी करके धन कमाने वाले पुरुष अपनी कमाई का एक काफी बड़ा हिस्सा शराब पीने पर खर्च कर रहे हैं, जिससे परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के लिए पर्याप्त धन नहीं बच पा रहा है।

ये भी पढ़ें- Mainpuri: सरकारी जमीन और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे का आरोप, लोगों ने की ये मांग

जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इस दौरान, जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा उठाए गए इ मामले को गंभीरता से देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर ने बाताय कि मेरठ वाले शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं, इस दौरान जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

Location :  Mainpuri

Published :  14 July 2026, 1:06 PM IST

Advertisement