ईरान में नया सुप्रीम लीडर, लेकिन सड़कों पर विरोध- महिलाओं ने लगाए ‘मोज्तबा मुर्दाबाद’ के नारे
ईरान में नए सुप्रीम लीडर के रूप में मोज्तबा अली खामेनेई की नियुक्ति के बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं। तेहरान में महिलाओं द्वारा ‘मोज्तबा मुर्दाबाद’ के नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह विरोध उस समय सामने आया है जब अमेरिका और इजरायल के साथ जंग के बीच ईरान में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है।