हिंदी
मैनपुरी में महिला का गंभीर आरोप (Img: Dynamite News)
Mainpuri: मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला धोवा गांव निवासी किरण देवी पत्नी अंगद सिंह ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में किरण देवी ने बताया कि 29 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव में पूजा कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सर्वेश पुत्र सरदार, रामू, टीटू, दुष्यंत और धीरेंद्र उर्फ धर्मियां विवाद करने लगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।
ये भी पढ़ें - Mainpuri News: 112 पर पहुंची पुलिस तो शांत हुआ विवाद, रात में फिर घर में घुसे आरोपी… CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी उसके जेठ विनोद के घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से उसका परिवार दहशत में है।
किरण देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें और उनके परिवार को एससी/एसटी एक्ट और महिला उत्पीड़न से जुड़े मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि पहले भी मामले में एफआईआर संख्या 266/2026 दर्ज हो चुकी है और पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें - Murder in Mainpuri: पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही विधवा की बेरहमी से हत्या, गर्दन में सटाकर मारी गोली
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अब 1.50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं और रकम नहीं देने पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने शिकायत में एससी/एसटी एक्ट की विशेष अदालत में चल रहे मामले का भी जिक्र किया है।
किरण देवी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
Location : Mainpuri
Published : 20 August 2026, 1:41 PM IST
Topics : crime news Elau police mainpuri news UP News UP Police