Mainpuri : प्यार बना दुश्मन… मायके से ससुराल आई पत्नी को पति ने घोंपा चाकू, फिर खुद थाने पहुंचा कातिल

मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के ककरिया मोहल्ले में प्रेम विवाह के बाद चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पति अरविंद उर्फ गुड्डू ने पत्नी मोना पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उस युवक को अपनी ही पत्नी के खिलाफ इतना कठोर कदम उठाना पड़ा। चलिए जानते हैं...

Updated : 13 June 2026, 2:45 PM IST
google-preferred

Mainpuri : मैनपुरी में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ककरिया मोहल्ले की है। यहां रहने वाले अरविंद उर्फ गुड्डू का अपनी पत्नी मोना से काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन पारिवारिक कलह के चलते उनके रिश्तों में लगातार तनाव बना हुआ था।

Mainpuri News: कुरावली के सराय लतीफ से संदिग्ध हालात में लापता हुई 18 वर्षीय युवती, तलाश में जुटी पुलिस

रिश्ते में आने लगी दरारें

बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक महीने से मोना अपने मायके में रह रही थी। किसी काम से वह अपने ससुराल आई हुई थी। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

पत्नी पर चाकू से किया वार

आरोप है कि विवाद के दौरान मोना खुद को बचाने के लिए घर से बाहर भागी, लेकिन अरविंद हाथ में चाकू लेकर उसके पीछे दौड़ा और उसने पत्नी के पेट पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही मोना गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आरोपी ने खुद किया सरेंडर

दूसरी तरफ, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद स्वयं थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी है।

Mainpuri News: सुबह-सुबह दुकान पहुंचा व्यापारी, दबंगों ने घेरकर बरसाए लाठी-डंडे… मचा हड़कंप

मामले की कार्रवाई जारी

क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था और महिला पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  13 June 2026, 2:44 PM IST

Advertisement