हिंदी
महाराजगंज में साइबर ठगी का अजीब मामला (Img: Pinterest)
Maharajganj: थाना चौक क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी सुनील राजभर ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी आईडी के माध्यम से 5,000 रुपये की कथित साइबर ठगी किए जाने की शिकायत की है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रार्थना पत्र के मुताबिक, सुनील राजभर का पुत्र विजय राजभर महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है। आरोप है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने विजय से संपर्क किया और ऑनलाइन रकम लगाने के लिए उसे एक आईडी भेजी। कथित तौर पर व्यक्ति के झांसे में आने के बाद विजय ने उक्त आईडी के माध्यम से 5,000 रुपये की रकम लगा दी।
यह भी पढ़ें - Maharajganj: थाने के मेन गेट पर युवक का डांस, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप; अब पुलिस कर रही जांच
शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम भेजने के बाद जब आईडी के संबंध में जानकारी की गई तो उसके फर्जी होने का पता चला। इसके बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। इससे पीड़ित पक्ष को कथित तौर पर साइबर ठगी का संदेह हुआ।
यह भी पढ़ें - Maharajganj: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
मामले को लेकर सुनील राजभर ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कराने कथित रूप से ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और 5,000 रुपये की रकम वापस दिलाने की मांग की है।
Location : Maharajganj
Published : 17 September 2026, 4:33 PM IST