महराजगंज: एक खौफनाक कदम से उजड़ा हंसता-खेलता परिवार! युवक की मौत, बिलख उठी मासूम

महराजगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के कटहरा टोला ऊसरहवा नर्सरी में जहरीला पदार्थ खाने से 35 वर्षीय युवक हेमंत राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार में कोहराम मचा रहा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 August 2026, 7:35 PM IST
google-preferred

Maharajganj: सदर कोतवाली क्षेत्र के कटहरा टोला ऊसरहवा नर्सरी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना से परिवार में मातम पसर गया। 35 वर्षीय हेमंत राजभर पुत्र लालू की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत

बताया जा रहा है कि हेमंत ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। कुछ समय बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनकी हालत बचाने का प्रयास किया, लेकिन शुक्रवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Maharajganj: देशभक्ति के रंग में रंगा सिसवा, बच्चों ने दीं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद कटहरा टोला आनंदनगर स्थित अंत्येष्टि स्थल पर गमगीन माहौल में हेमंत का अंतिम संस्कार किया गया।

पत्नी और मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

हेमंत की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। पति की मौत के बाद पत्नी शांति का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मासूम बेटे भोलू और किशन पिता के निधन से बिलखते रहे। घर के जिस आंगन में परिवार की खुशियां थीं, वहां अब मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Maharajganj News: वन स्टॉप सेंटर से 17 वर्षीय फरार किशोरी को पुलिस ने दबोचा, दो महिला पुलिसकर्मी निलंबित

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

घटना की खबर फैलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। हेमंत की मौत के पीछे जहरीला पदार्थ खाने की वजह क्या रही, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  16 August 2026, 7:35 PM IST

Advertisement