Kannauj News: मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में चालक की मौत

कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर भूसी से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 4 August 2026, 6:57 PM IST
google-preferred

Kannauj: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे भूसी से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घायल हेल्पर का उपचार जारी है।

कंटेनर में भूसी ले जा रहा था युवक

पुलिस के अनुसार, हरदोई जिले के थाना मालवा क्षेत्र के गोरी गांव निवासी सलमान (40) पुत्र अजहर अली कंटेनर में भूसी लादकर आगरा की ओर जा रहे थे। उनके साथ हेल्पर अनुज कुमार (30) पुत्र दिनेश चंद्र, निवासी गदरानी खंड, गदनापुर चोरसा, थाना बिल्हौर, भी मौजूद था। जब कंटेनर थाना तालग्राम क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 167 के पास पहुंचा, तभी अचानक कंटेनर की कमानी टूट गई, जिससे वाहन पलट गया।

ये भी पढ़ें - Kannauj: आर्मी की तैयारी कर रहे छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

चालक की मौके पर मौत 

हादसा इतना भीषण था कि चालक सलमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेल्पर अनुज कुमार घायल हो गया। मृतक सलमान तीन भाइयों में मंझले थे। बड़े भाई का नाम उस्मान तथा छोटे भाई का नाम समीर है। उनकी पत्नी रहनुमा हैं। परिवार में चार वर्षीय पुत्र आवाज तथा तीन वर्षीय पुत्री जन्नत हैं।

ये भी पढ़ें - Kannauj News: घर के अंदर हुआ कुछ ऐसा… बाहर पेड़ से लटका मिला पति!

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडे ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kannauj

Published :  4 August 2026, 6:57 PM IST

Advertisement