यूपी में एक और पति की हत्या: रात में मारा, सुबह होते ही कर दी घर की लिपाई; पत्नी की चालाकी पर भारी पड़ा एक सबूत

जौनपुर में एक युवक की मौत को पहले सामान्य माना गया। घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी गले पर दिखे एक निशान ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। सुबह तक सब कुछ सामान्य दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन एक छोटी-सी बात ने ऐसा राज खोल दिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 26 July 2026, 2:07 PM IST
google-preferred

Jaunpur: जौनपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक की मौत को पहले सामान्य माना जा रहा था और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था। तभी पड़ोस की महिलाओं की नजर मृतक के गले पर पड़े निशान पर गई। इसके बाद जो शक पैदा हुआ, उसने देखते ही देखते पूरे मामले का रुख बदल दिया। पुलिस पहुंची, जांच शुरू हुई और पूछताछ में ऐसी कहानी सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया।

प्रेम संबंध के शक में हत्या का आरोप

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर आठ का है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय संदीप गौतम की शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप उसकी पत्नी वंदना और उसके कथित प्रेमी राजेश कुमार पर है। शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था और इसी को लेकर घर में विवाद भी होता रहता था।

मृतक के पिता लालजी गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि राजेश, जो दूर का रिश्तेदार भी है, पिछले कुछ दिनों से उनके घर पर रह रहा था। परिवार को दोनों के रिश्ते पर पहले से शक था।

Kanpur: “अब और अत्याचार नहीं सहा जाता…” ससुराल की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

रात में हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को संदीप किसी कारणवश काम पर नहीं गया था। शाम के समय उसने पत्नी से शराब और मीट खरीदने के लिए पैसे मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में संदीप ने खुद पैसे निकालकर सामान खरीदा और घर पर खाना बनाया। रात में परिवार के लोगों ने पति-पत्नी के बीच बहस और झगड़े की आवाजें सुनीं। लेकिन देर रात के बाद अचानक सब कुछ शांत हो गया। किसी ने नहीं सोचा था कि उस खामोशी के पीछे इतनी बड़ी वारदात छिपी होगी।

खुद ससुर को दी सूचना

अगली सुबह वंदना ने घर के बाहर गोबर से लिपाई-पुताई की। इसके बाद वह अपने ससुर के पास पहुंची और कहा कि संदीप काफी देर से उठ नहीं रहे हैं, जाकर देखिए। परिजन कमरे में पहुंचे तो संदीप बिस्तर पर मृत मिले। पहले सभी ने इसे सामान्य मौत समझा और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाओं ने संदीप के गले पर गहरे निशान देखे। यहीं से पूरे मामले पर शक गहरा गया।

पुलिस पहुंची तो खुलने लगी परतें

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच और पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगा। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी वंदना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में हत्या की साजिश का आरोप सामने आया। वहीं, कथित प्रेमी राजेश कुमार की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Deoria Traffic Police Campaign: सड़क पर निकले तो संभल जाइए… देवरिया में एक दिन में 126 चालकों पर टूटा पुलिस का एक्शन

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

चार साल की बेटी और दो साल का बेटा अभी इतने छोटे हैं कि उन्हें यह भी समझ नहीं है कि उनके जीवन में कितना बड़ा बदलाव आ गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि संदीप मेहनत-मजदूरी करके घर चलाता था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव

पुलिस जुटा रही सबूत

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Jaunpur

Published :  26 July 2026, 2:07 PM IST

Related News

Advertisement