पहले दरिंदों संग रची साजिश… फिर बिलखते हुए प्रवाहित की पति की अस्थियां, CCTV फुटेज में बेनकाब हुआ पूरा खेल

जयपुर में महेश मीणा की मौत मामले में नया मोड़! हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित कर रही पत्नी कविता को ससुर ने CCTV फुटेज से बेनकाब किया। फुटेज में 3 युवकों संग दिखी बहू पर हत्या की साजिश का आरोप। पुलिस ने 4 पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 August 2026, 10:46 AM IST
google-preferred

Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 27 साल के महेश मीणा की मौत को शुरुआत में एक सामान्य मेडिकल इमरजेंसी मान लिया गया था। पत्नी कविता की आंखों में आंसू थे और वह एक दुखी विधवा की तरह पति की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार तक गई।

लेकिन जब वह हरिद्वार में धार्मिक रीति-रिवाज निभा रही थी, तब जयपुर में महेश के पिता बाबूलाल मीणा बिना किसी को बताए इलाके के CCTV कैमरों को खंगाल रहे थे। पिता के मन का वही एक संदेह आगे चलकर एक सनसनीखेज हत्या की साजिश का पर्दाफाश करने वाला साबित हुआ।

बीमारी की झूठी कहानी और 14 नंबर पुलिया का ड्रामा

घटना 5 अगस्त की है। महेश अपनी पत्नी कविता को दवा दिलाने बाइक से निकला था। शाम करीब 5 बजे जब परिवार ने संपर्क किया, तो थोड़ी देर बाद खबर आई कि महेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। कविता ने परिजनों को विश्वकर्मा इलाके की 14 नंबर पुलिया पर बुलाया। जब महेश का छोटा भाई मनीष वहां पहुंचा, तो महेश सड़क किनारे बेसुध पड़ा था।

“भैया… वो मुझे मार डालेंगे!” जिस बात का था डर, वही हुआ? जयपुर से दिल दहला देने वाला मामला

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कविता ने परिवार को कहानी सुनाई कि 200 फीट चौराहे के पास महेश बेहोश हुआ, जिसके बाद उसने महेश को बाइक पर संभाला और रास्ते में हालत बिगड़ने पर सड़क किनारे लिटा दिया।

CCTV फुटेज ने खोली दुखी पत्नी की पोल: सामने आए तीन रहस्यमयी युवक

महेश के अंतिम संस्कार के बाद भी पिता बाबूलाल मीणा को बहू की कहानी पर यकीन नहीं हुआ। उन्होंने चुपचाप घटनास्थल के आसपास लगे CCTV खंगाले। फुटेज देखते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। फुटेज में कविता महेश को अकेले बाइक पर नहीं ले जा रही थी।

बल्कि एक बाइक पर कविता अपने परिचित युवक के साथ बैठी थी, जबकि दूसरी बाइक पर दो अन्य युवक महेश को बीच में बैठाकर ले जाते दिखे। जांच में कथित तौर पर गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के नाम सामने आए। आरोप है कि कविता के अपने बॉयफ्रेंड गणेश के साथ शादी से पहले और बाद में भी संबंध थे।

'मैं तो फंस गई...': दो वायरल वीडियो से बढ़ा गहरा सस्पेंस

CCTV फुटेज सामने आते ही जब परिवार ने कविता से सवाल किए तो वह अनजान बनने लगी। लेकिन इसी बीच दो वीडियो सामने आए जिन्होंने इस पूरे ड्रामा को और उलझा दिया। एक कथित वीडियो में परिवार के सवालों से घिरी कविता यह कहती सुनाई दे रही है, "मैं तो फंस गई, अब घर वाले मुझे मार देंगे।" वहीं, दूसरे वीडियो में वह फोन पर किसी से कहती है, "कितना छुपेगा, पकड़ा तो वो भी जाएगा।" इन वीडियो और CCTV के आधार पर परिजनों का आरोप है कि महेश को साजिश के तहत जहर देकर मारा गया है।

जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी: 3 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पुलिसिया कार्रवाई: मर्ग से हत्या की जांच तक*

DCP प्रशांत किरण के मुताबिक, शुरुआत में इसे प्राकृतिक मौत माना गया था। लेकिन परिजनों के गंभीर आरोपों, CCTV साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर अब विश्वकर्मा थाने में हत्या की धारा (302) व साजिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वीडियो तथा जहर देने के दावों की फॉरेंसिक जांच करा रही है।

Location :  Jaipur

Published :  19 August 2026, 10:46 AM IST

Related News

Advertisement