दिल्ली में सुरक्षा और विकास का बड़ा प्लान! 50 हजार CCTV कैमरे, 9 औद्योगिक क्षेत्रों की बदलेगी सूरत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 170 करोड़ रुपये की लागत से नौ औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। यहां करीब 15 किलोमीटर सड़कें और 34 किलोमीटर नालियां बनाई जाएंगी। साथ ही, राजधानी में 50 हजार नए CCTV कैमरे और स्मार्ट स्ट्रीटलाइट लगाने का प्रस्ताव है, जिनकी निगरानी और रखरखाव के लिए तकनीकी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 October 2026, 3:53 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और औद्योगिक क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाएं सुधारने के लिए सरकार ने दो बड़े कदमों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट स्ट्रीटलाइट लगाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, नौ औद्योगिक क्षेत्रों में 170 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं के तहत करीब 15 किलोमीटर सड़कें और 34 किलोमीटर जल निकासी की नालियां बनाई जाएंगी। सरकार का कहना है कि इससे उद्योगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सुरक्षा तथा रखरखाव की व्यवस्था को आधुनिक बनाया जा सकेगा।

170 करोड़ से नौ औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राजस्थानी उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र से इन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। योजना में नांगलोई जाट, एस-ब्लॉक ओखला फेज-2, राजस्थानी उद्योग नगर, जीटीके उद्योग नगर, नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया, लॉरेंस रोड, नजफगढ़ के रामा रोड क्षेत्र और डीएलएफ मोती नगर सहित नौ औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

UP में बिजली बिल बकायेदारों पर सख्ती! वसूली के लिए ग्राम प्रधानों की मदद लेगा विभाग

इन क्षेत्रों में लगभग 15 किलोमीटर सड़कें और 34 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क बनाया जाएगा। बेहतर सड़कें होने से आवाजाही आसान होगी, जबकि जल निकासी की व्यवस्था से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य केवल सड़कें बनाना नहीं, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में आधुनिक और मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

बार-बार नहीं खोदी जाएंगी सड़कें

परियोजनाओं के तहत भूमिगत यूटिलिटी डक्ट्स भी बनाई जाएंगी। इससे भविष्य में बिजली, पानी, टेलीकॉम और अन्य सेवाओं की लाइन बिछाने या मरम्मत के लिए बार-बार सड़कों को खोदने की जरूरत कम होगी। बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था से औद्योगिक क्षेत्रों में कामकाज सुचारु रखने और प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में अपेक्षित स्तर पर विकास कार्य नहीं हो पाए। अब सरकार ने 170 करोड़ रुपये के बजट से नौ औद्योगिक क्षेत्रों के कायाकल्प का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया है।

दिल्ली एम्स में भर्ती हुए भूपेंद्र हुड्डा, जानिए कैसी है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत

50 हजार CCTV कैमरे और स्मार्ट स्ट्रीटलाइट का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूरी राष्ट्रीय राजधानी में 50 हजार नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी घोषणा की। प्रस्तावित कैमरों को वार्षिक रखरखाव अनुबंध यानी एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट के तहत रखा जाएगा, ताकि उनकी नियमित सर्विसिंग हो सके और खराब होने पर मरम्मत में अनावश्यक देरी न हो।

इसके साथ ही स्मार्ट स्ट्रीटलाइटें लगाने की योजना है, जो इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी होंगी। यह सिस्टम लाइटों में खराबी का स्वतः पता लगाने में मदद करेगा, जिससे समय पर मरम्मत कराई जा सकेगी। इन पहलों का उद्देश्य राजधानी में निगरानी व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव को बेहतर बनाना है। हालांकि, कैमरों और स्मार्ट लाइटों की स्थापना की समयसीमा की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Location :  New Delhi

Published :  14 October 2026, 3:53 AM IST

Advertisement