अपराधियों सावधान! ऑपरेशन त्रिनेत्र के दौरान प्रतापगढ़ में 9024 CCTV कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी
प्रतापगढ़ में अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस का ऑपरेशन त्रिनेत्र सक्रिय है। जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में 9024 हाईटेक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों की निगरानी थानों के साथ जिला कंट्रोल रूम से की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इससे अपराधियों की पहचान और घटनाओं के खुलासे में तेजी आएगी।