Firing in Punjab: एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या, पंजाब के मनसा में सनसनी

पंजाब के मानसा में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, एंटी ड्रग एक्टिव्सिट परमिंदर सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की खबर सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 13 October 2026, 11:53 AM IST
google-preferred

Mansa: पंजाब के मनसा में मंगलवार सुबह-सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनको एक केमिस्ट की दुकान पर गोली मारी गई। बुरी तरह घायल परविंदर सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर मनसा में दहशत का माहौल है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में केमिस्ट की शॉप पर बहस का बाद फायरिंग की घटना को साफ देखा जा सकता है। परविंदर झोटा पंजाब में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री का मुद्दा लगातार उठाते रहते थे। माना जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर उन पर फायरिंग की गई और मौत के घाट उतारा गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। केमिस्ट शॉप के मालिक से पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

गोलियां इतनी करीब से मारी गईं कि झोटा के शरीर के आर-पार हो गईं। घटना में उनके एक साथी की हालत भी गंभीर बताई गई है। वारदात के बाद आरोपी मेडिकल स्टोर बंद कर मौके से फरार हो गया। जिसके चलते हत्या का आरोप मेडिकल स्टोर के मालिक पर आरोप लगा है।

नशे की बिक्री को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने दुकानदार अश्वनी कुमार से पूछा कि सुबह नशा किसने खरीदा और उसे किसने बेचा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। झोटा ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग से भी पूछा कि क्या उसने इसी दुकान से नशा खरीदा था। बुजुर्ग के हामी भरने के बाद झोटा ने दुकानदार से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दुकानदार ने झोटा को गोली मार दी।

फेसबुक लाइव में कैद हुई पूरी घटना

इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब परविंदर सिंह झोटा मेडिकल स्टोर पहुंचे थे, उस समय वह फेसबुक पर लाइव थे। वीडियो में झोटा और दुकानदार के बीच बहस होती दिखाई देती है। झोटा दुकानदार से पिस्टल निकालने की बात कहते हुए उसे फायर करने की चुनौती देते सुनाई देते हैं। वहीं, दुकानदार अपने पास कुछ नहीं होने की बात कहता है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटरों से मुठभेड़, SHO की जैकेट पर लगी गोली; कैसे बची पुलिसकर्मी की जान?

बहस के दौरान झोटा दुकानदार से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहते हैं। वह बुजुर्ग से भी नशा खरीदने के बारे में पूछते हैं और पुलिस अधिकारी को फोन करने की बात कहते हैं। इस बीच दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। झोटा लोगों को दूर रहने के लिए कहते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक दुकानदार ने पिस्टल निकाल रखी थी। करीब सवा चार मिनट तक चली बहस के बाद दुकानदार गोली चला देता है। गोली लगने के बाद कुछ देर तक झोटा का चेहरा दिखाई देता है, फिर मोबाइल नीचे गिर जाता है।

पुलिस मौके पर पहुंची, समर्थक घर पर जुटे

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दूसरी ओर, परविंदर सिंह झोटा के समर्थक उनके घर पर इकट्ठा होने लगे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद करके फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी सामने आई है।

2023 में नशे के खिलाफ अभियान से आए थे चर्चा में

परविंदर सिंह झोटा साल 2023 में मानसा और आसपास के इलाकों में नशे के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर चर्चा में आए थे। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए थे। वह कुछ मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करते थे। उनका दावा था कि ऐसी दवाओं की बिक्री से युवाओं को नुकसान पहुंच रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, भगवंत मान कैंप ऑफिस पर CBI का छापा; जानें क्या-क्या हुआ बरामद

12 जुलाई 2023 को एक मेडिकल स्टोर से जुड़े विवाद के दौरान झोटा और उनके समर्थकों का अश्वनी कुमार के साथ विवाद हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक, दुकानदार को जूतों की माला पहनाकर बाजार में घुमाने की घटना भी सामने आई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा।

गिरफ्तारी के बाद सितंबर 2023 में जेल से आए थे बाहर

इस विवाद के बाद पुलिस ने झोटा और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन पर मारपीट, जबरन प्रवेश और दंगा करने जैसे आरोप लगाए गए थे। एक पुराने मामले में भी उन पर जबरन वसूली और धमकी से संबंधित आरोप सामने आए थे। सितंबर 2023 में एक मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई वापस लेने और अदालत का आदेश पहुंचने के बाद झोटा को जेल से रिहा किया गया था। अब मानसा में उनकी हत्या की घटना सामने आई है।

Location :  Mansa

Published :  13 October 2026, 11:30 AM IST

Advertisement