हिंदी
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत गोला के सूअरज वार्ड नंबर-11 में बालू के लेन-देन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़िता गुड्डी देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पट्टीदार रमाकांत को कुछ समय पहले बालू उधार दिया था। लंबे समय तक बालू वापस न मिलने पर वह 31 मई की सुबह उसके घर पहुंचीं।
बालू वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि रमाकांत सहित कई लोगों ने मिलकर गुड्डी देवी और उनके बेटे प्रिंस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
जब पीड़िता का बेटा प्रिंस बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दोनों को गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पीड़िता की तहरीर पर गोला पुलिस ने रमाकांत, रमेश, अनुप, केशभान, अनीता देवी, अंजलि और बेबी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है।
तीन साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत का आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई सबसे बड़ी सजा
गोला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
Location : Gorakhpur
Published : 30 June 2026, 10:23 AM IST