गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पेड़ों की कटाई के विरोध में उग्र प्रदर्शन, कुल 3000 पेड़ों के कटान का आरोप

गोरखपुर विश्वविद्यालय के बाहर हुआ एक प्रदर्शन अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। प्रदर्शनकारियों ने ऐसे आरोप लगाए हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण और विकास कार्यों के बीच संतुलन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हजारों पेड़ों के कटान का दावा, प्रशासन पर गंभीर आरोप और कार्रवाई की मांग ने मामले को और गर्मा दिया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 June 2026, 8:03 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। “सत्याग्रह” के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में पेड़ों की कटाई के खिलाफ लोगों ने उग्र विरोध जताया और विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्वांचल गांधी डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज कैंपस के अंदर लगभग 1600 पेड़ों की कटाई की गई है, जबकि पूरे क्षेत्र में कुल मिलाकर करीब 3000 पेड़ों का विनाश किया गया है।

मनमाने तरीके से की जा रही कटाई

डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने कहा कि यह कटाई विकास और सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मनमाने तरीके से की जा रही है, जो पूरी तरह से प्रकृति के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन को बर्खास्त करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि इस मामले में हत्या का अभियोग (क्रिमिनल केस) दर्ज किया जाए, क्योंकि उनके अनुसार यह पर्यावरण और जीवन दोनों के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद फिर शुरू हुआ पुलिस का एक्शन, एक और मदरसा सील; FIR की तैयारी

डॉ. मल्ल ने आरोप लगाया कि कुलपति की मनमानी और “गुंडागर्दी” के तहत बिना अनुमति बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का दिखावा किया गया, जबकि वास्तविकता में हजारों पेड़ों को काटा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन केवल विरोध नहीं बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है। उनके अनुसार यह पूरा मामला पर्यावरण विनाश का गंभीर उदाहरण है, जिसने विश्वविद्यालय की हरियाली और पारिस्थितिकी को भारी नुकसान पहुंचाया है।

“न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी…” महिला सभासद का वीडियो वायरल, लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। मौके पर स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी सतर्क रही। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर पेड़ों की कटाई पर रोक नहीं लगाई गई और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  6 June 2026, 8:03 PM IST

Advertisement