हिंदी
खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़
Gorakhpur: जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र में सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों के बीच सख्त संदेश गया है कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थाना पीपीगंज की टीम सक्रिय रूप से सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक युवक सड़क पर मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा था। यह स्टंट न केवल उसकी खुद की जान के लिए जोखिम भरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा था।
आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही
वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर युवक की पहचान अंकुर वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी ग्राम सेमरा नं. 2, वार्ड नं. 2, थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की गई है, वहीं स्टंट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।
नौतनवा में अलविदा जुमे की नमाज अदा: अमन-शांति और खुशहाली की दुआओं से गूंजा माहौल
मामलों में सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर स्टंट करना कानूनन अपराध है और इससे गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
इस कार्रवाई में थाना पीपीगंज के थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक अनिकेत भारती, कांस्टेबल अमरनाथ यादव और कांस्टेबल प्रभाकर सिंह की टीम शामिल रही।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता
Location : गोरखपुर
Published : 20 March 2026, 7:48 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News Latest News UP News