हिंदी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: कोतवाली पुलिस ने दुकानों का शटर, ताला और दीवार तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी के 22 हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, नौ सफेद धातु के सिक्के और एक सफेद धातु का कछुआ बरामद किया है। मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम ने रियासत उर्फ इमरान खान निवासी तुर्कमानपुर हाल पता आजाद चौक थाना रामगढ़ताल तथा राशिद खान उर्फ पिद्दी निवासी जफर कॉलोनी, बहरामपुर थाना तिवारीपुर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना कोतवाली में दर्ज तीन अलग-अलग चोरी के मुकदमों में वांछित थे।
Maharajganj: मुख्य चौराहे पर अचानक गिरी हाईटेंशन तार, बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी
जांच में सामने आया कि 11 और 12 जून की रात आरोपितों ने बक्शीपुर स्थित जुबली कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में स्पेयर इंडिया नामक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की थी। इसके बाद 13 और 14 जून की रात खुनीपुर क्षेत्र में एक बिस्कुट एवं टॉफी की दुकान को निशाना बनाया। इसी रात आरोपितों ने एक अन्य दुकान की दीवार से लगी प्लाई तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कैश काउंटर में रखी नकदी और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
चेकिंग के दौरान युवक की तलाशी में निकला ऐसा सामान, पुलिस भी हुई सतर्क फिर हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित अपने साथी अरबाज खान के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे। राशिद अपने ई-रिक्शा से साथियों को चोरी के स्थान तक पहुंचाने और चोरी का माल खपाने में मदद करता था। गिरोह ने कुल 17 मोबाइल फोन चोरी किए थे, जिनमें से 12 मोबाइल अलग-अलग फेरीवालों को बेच दिए गए, जबकि पांच मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए।
बरामदगी में इमरान के पास से 15 हजार रुपये नकद, सात सफेद धातु के सिक्के, एक सफेद धातु का कछुआ और पांच मोबाइल फोन मिले। वहीं राशिद के पास से सात हजार रुपये नकद और दो सफेद धातु के सिक्के बरामद हुए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 15 June 2026, 4:00 PM IST