हिंदी
पिपराईच (Img: Dynamite News)
Gorakhpur: गोरखपुर के पिपराईच थाना क्षेत्र में खचवा के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान हरपुर जंगल, थाना गुलरिहा निवासी संगीता देवी के रूप मे पहचान हुुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि संगीता देवी की शादी करीब 10 वर्ष पहले पिपराईच थाना क्षेत्र के मंगलपुरा निवासी राज प्रजापति से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन था। पुलिस ने वैवाहिक जीवन और पारिवारिक परिस्थितियों की भी जांच शुरू की।
मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पिपराईच थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति राज प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें: Gorakhpur: पेपर लीक के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा की ओर से जारी वीडियो बयान में भी मुकदमा दर्ज होने और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 8 August 2026, 6:57 PM IST