Gorakhpur: सूना मकान देखकर चोरों ने बोला धावा, लाखों की नगदी-जेवर ले गए; CCTV पर किया कमाल

गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के लौटने पर घटना का पता चला। चोरों ने CCTV के तार काटे और सोफा तक खंगाला। पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं।

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के बघाड़ गांव में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के दिल्ली से वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। घर के कई ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिवार के दिल्ली जाने के दौरान हुई चोरी

बघाड़ निवासी सूरज शुक्ला पुत्र बलराम शुक्ला दिल्ली में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार भी दिल्ली में रहता है। परिजनों के मुताबिक, घटना से करीब तीन दिन पहले परिवार मकान में ताला लगाकर दिल्ली चला गया था।

इसी दौरान 24 सितंबर की रात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। आरोप है कि चोर मुख्य दरवाजे समेत घर के अन्य कमरों के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कीमती सामान खंगालने के बाद फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: Muzaffarnagar News: घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में 3 पुलिस टीमें गठित

दिल्ली से लौटे तो बिखरा मिला सामान

रविवार को परिवार जब वापस घर पहुंचा तो मकान की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। तिजोरी का लॉकर टूटा मिला और उसमें रखे सोने के जेवरात व नगदी गायब थी। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपनी गतिविधियों को कैमरे में कैद होने से बचाने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें: बरेली में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, खेत में मिला युवक का शव; चार नामजद आरोपी फरार

सोफा काटकर भी तलाशा सामान

चोरी के दौरान चोरों ने घर के सामान को भी खंगाला। बताया गया कि उन्होंने सोफा सेट तक काट दिया और उसके अंदर भी कीमती सामान तलाशने का प्रयास किया। घटना के बाद परिवार ने बेलघाट थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरी की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर बेलघाट थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: 22 साल पुराना जासूसी और देशद्रोह का केस खत्म: जमील अहमद सभी आरोपों से बरी, पुलिस के साक्ष्यों पर अदालत ने उठाए तीखे सवाल

घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और सदमे का माहौल है। परिवार ने चोरी गए जेवरात और नगदी की बरामदगी के साथ आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Location :  gorakhpur

Published :  27 September 2026, 7:56 PM IST

Related News

Advertisement