हिंदी
फतेहपुर में महाहादसा टला (Img: Dynamite News)
Fatehpur: नेशनल हाईवे-19 पर भारतपुर के पास शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा एक हाइड्रोजन टैंकर हाईवे किनारे खड़े कंटेनर ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे खड़ा कंटेनर ट्रक करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया।
हादसे में टैंकर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इस दौरान सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की कमान संभाली। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
ये भी पढ़ें - Fatehpur News: NH-19 पर तेज रफ्तार DCM का कहर: बाइक सवार तीन युवक घायल, चालक फरार
गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल थरियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारु कराया।
ये भी पढ़ें - Fatehpur News: शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी मौलवी पर केस
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे किनारे खड़े वाहनों के कारण इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। रामपुर थरियांव क्षेत्र को दुर्घटना संभावित ब्लैक जोन माना जाता है, जहां कुंभ के दौरान भी करीब 150 से अधिक हादसे हो चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Location : Fatehpur
Published : 22 August 2026, 11:31 AM IST
Topics : crime news fatehpur news Road Accident UP News UP Police