हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- Pinterest)
Lucknow: रविवार, 23 अगस्त 2026 को UPSSSC लोअर PCS परीक्षा देने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अब घड़ी की सुइयां उल्टी चलने लगी हैं। ऐसे मौके पर ज्यादातर अभ्यर्थी घबराहट (एंग्जायटी) में आकर आखिरी रात नए टॉपिक्स और भारी-भरकम किताबें खंगालने लगते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि परीक्षा से ठीक एक दिन पहले नया पढ़ने की यह होड़ दिमाग को थका देती है और 'डिसीजन मेकिंग पावर' को कमजोर करती है। इस समय तैयारी से ज्यादा खुद को शांत और कॉन्फिडेंट रखना जरूरी है।
परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए आखिरी दिन केवल शॉर्ट नोट्स, महत्वपूर्ण योजनाओं और करंट अफेयर्स का हल्का रिवीजन करें। जो गलतियां आपने मॉक टेस्ट या पुराने पेपर्स (PYQ) में की थीं, उन्हें एक बार देख लें ताकि वे दोहराई न जाएं। देर रात तक जागने से बचें और कम से कम 7-8 घंटे की पूरी नींद लें, ताकि एग्जाम हॉल में आपका दिमाग पूरी तरह एक्टिव रहे।
आयोग ने परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे का है और ठीक 9:30 बजे मेन गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसलिए ट्रैफिक और दूरी का हिसाब लगाकर सेंटर के लिए थोड़ा जल्दी निकलें, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके।
परीक्षा केंद्र पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए अपने पास ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड, एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), और दो नई पासपोर्ट साइज फोटो (जिसके पीछे नाम और रोल नंबर लिखा हो) अनिवार्य रूप से रखें। ओएमआर शीट भरने के लिए सिर्फ काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन ही साथ ले जाएं।
Location : LUcknow
Published : 22 August 2026, 11:45 AM IST
Topics : Admit Card Exam Strategy Exam Tips Up Jobs UPSSSC