बेटी के पेट में अचानक उठा तेज दर्द, पिता अस्पताल ले गया; जांच में निकली 6 माह की गर्भवती

उत्तर प्रदेश के एटा में 16 वर्षीय किशोरी के पेट दर्द के बाद अस्पताल में जांच हुई तो वह छह माह की गर्भवती निकली। आरोप है कि गांव के एक युवक ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर छह महीने तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 2:12 PM IST
google-preferred

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर 16 वर्षीय किशोरी से एक युवक ने छह माह तक दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। मामला जलेसर थाना क्षेत्र के गांव का है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी के पिता ने दी जानकारी 

 किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही रहने वाले विशाल ने उनकी बेटी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच ली थीं। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी करीब छह माह तक उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा।

Fatehpur: विकास के दावों की खुली पोल; जानिए कैसे प्रशासनिक अनदेखी से बदहाल है रास्ता, रोजाना हो रहे हादसे

बेटी की तबीयत खराब होने पर हुआ संदेह

कुछ दिन पहले बेटी की तबीयत खराब होने पर उन्हें संदेह हुआ। पूछताछ में बेटी ने रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद 21 जुलाई को वह उसे मथुरा में चिकित्सक के पास ले गए, जहां जांच में उसके छह माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित किशोरी का कहना है कि आरोपी विशाल ने उसे मजबूर किया था। फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी सुनकर वह डर गई थी।

Deoria: राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकरों का अतिक्रमण, राहगीरों की जान जोखिम में; पेट्रोलियम डिपो प्रबंधन पर उठे सवाल

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

Location :  Etah

Published :  23 July 2026, 2:12 PM IST

Related News

Advertisement