Sultanpur: गोमती नदी में शव मिलने से हड़कंप, गोताखोरों की मदद से पुलिस ने निकाला बाहर; जाने पूरा मामला

सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में गोमती नदी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी घाट के पास मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 3 August 2026, 6:05 PM IST
google-preferred

Sultanpur: सुलतानपुर जिले में गोमती नदी से एक 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार को गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी घाट के पास स्थानीय लोगों ने नदी में एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना तुरंत डायल-112 और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 19 वर्षीय मोहम्मद साहिल पुत्र निवासी वल्लीपुर बाजार, मोमिनपुर, थाना बल्दीराय के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

यहां भी पढ़ें: Sultanpur: पटेला में युवक को रोककर मारपीट, सोशल मीडिया पर फैला कट्टे का झूठ; जानिए क्या है पूरा मामला?

दो दिन पहले पुल से लगाई थी छलांग

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद साहिल 1 अगस्त को घर से निकले थे। उसी दिन कुड़वार थाना क्षेत्र के सुरेशनगर-बरासिन स्थित गोमती नदी पुल से उन्होंने नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। लगातार खोजबीन के बाद सोमवार को उनका शव गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी घाट के पास नदी में मिला।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।

यहां भी पढ़ें: Sultanpur: बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे नशे का धंधा; पुलिस ने 2,278 किलो गांजे संग दबोचा

हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में पुल से छलांग लगाई थी। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sultanpur

Published :  3 August 2026, 6:05 PM IST

Related News

Advertisement