हिंदी
महिला ने डीएम ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जबरन उनकी जमीन अपने नाम लिखवा लिया। इतना ही नहीं महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम दीनापार की रहने वाली प्रेमलता पांडे, पत्नी मनीष पांडे ने जिलाधिकारी देवरिया के समक्ष पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उनके पति को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन उनकी करीब साढ़े चार कट्ठा जमीन अपने नाम लिखवा ली।
देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति को कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई और दबाव बनाकर करीब साढ़े चार कट्ठा जमीन का बैनामा करा लिया गया। पुलिस से राहत न मिलने पर पीड़िता ने डीएम से न्याय की मांग की, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए… pic.twitter.com/c8mLnVOmYI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 31, 2026
ये भी पढ़ें- Hamirpur: मौत को छूकर गुजरी गाड़ी, दुकान में जा घुसी बेकाबू बोलेरो, चमत्कारिक ढंग से बचे 8 लोग
पीड़िता प्रेमलता पांडे ने बताया कि ग्राम दीनापार स्थित आराजी संख्या 173 की भूमि को लेकर यह घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही उदयभान मौर्य, रामस्वरूप, सदानंद और सतीश चंद्र सहित अन्य लोगों ने उनके पति को बंधक बनाकर दबाव बनाया और डरा-धमकाकर जमीन का बैनामा दिनांक 12 जून 2026 को करवाकर अपने पक्ष में करा लिया।
ये भी पढ़ें- Raebareli News: रेलवे गुड्स क्लर्क को 4 साल की जेल, CBI कोर्ट ने रिश्वतखोरी में सुनाई सजा
पीड़िता का कहना है कि दिनांक 14 जून 2026 को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस से न्याय न मिलने पर वह शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद मामले की जांच कराने और नियमानुसार उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
Location : Deoria
Published : 31 July 2026, 1:47 PM IST
Topics : Deoria News DM Deoria land dispute UP News