हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Img: Pinterest)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को देवरिया यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड और कसया ओवरब्रिज क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने तथा बिना फिटनेस प्रमाणपत्र के ऑटो और ई-रिक्शा संचालित करने वाले चालकों की भी जांच की गई।
Deoria: पुलिस का बड़ा एक्शन; जानिए कैसे दो अवैध तमंचों के साथ दबोचा गया युवक, पुलिस ने भेजा जेल
यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 83 वाहनों का ई-चालान किया। वहीं गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 2 वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Deoria: नारायनपुर मार्ग पर खुले गड्ढे बने मौत का जाल, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से हादसे का बढ़ा खतरा
यातायात पुलिस ने आम लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था में नागरिकों की सहभागिता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
Location : Deoria
Published : 23 July 2026, 7:03 PM IST