खाते से गायब हुए थे हजार, महिला ने पुलिस से लगाई गुहार; साइबर टीम ने वापस दिला दिए पैसे

देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी की शिकार महिला के 21 हजार रुपये पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दिए गए। साइबर टीम ने रकम को समय रहते होल्ड कराया, जिसके बाद पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस पहुंचाई गई।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 September 2026, 5:02 PM IST
google-preferred

Deoria: साइबर ठगी की शिकार एक महिला के लिए राहत की खबर सामने आई है। भलुअनी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के जरिए महिला के खाते से निकाले गए 21 हजार रुपये पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद वापस करा दिए गए। रकम वापस मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस टीम का आभार जताया।

शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस के मुताबिक, भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी झझवा टोला निवासी अनीता देवी पत्नी रंग लाल पटेल के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी। साइबर जालसाजों ने उनके खाते से कुल 21 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत भलुअनी थाना पुलिस से की।

“दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गया?” देवरिया में सड़कों पर उतरे सपा युवा, बूट पॉलिश कर बेरोजगारी के खिलाफ भरी हुंकार

पूरी रकम बैंक खाते में वापस कराई

पुलिस की कार्रवाई के बाद आवश्यक बैंकिंग प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद ठगी के जरिए निकाली गई 21 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने से पीड़िता को बड़ी राहत मिली। पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी के मामलों में शुरुआती समय में शिकायत मिलने पर ठगी की रकम को होल्ड कराने और उसे पीड़ित के खाते में वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

बीच-बचाव करने आए अपनों पर टूटा कहर और छिन गई मां की सांसें! देवरिया में चार आरोपियों की गिरफ्तारी का पूरा सच

देवरिया पुलिस की ओर से लोगों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो वह बिना देरी किए इसकी शिकायत करे। समय रहते सूचना मिलने पर ठगी की रकम को होल्ड कराने की कार्रवाई की जा सकती है।

Location :  Deoria

Published :  17 September 2026, 5:02 PM IST

Related News

Advertisement