कैमरे में कैद हुई देवरिया की ‘गुंडागर्दी’, दो पक्षों में खूनी संघर्ष का वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या था मामला?

देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 July 2026, 6:27 PM IST
google-preferred

Deoria: जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ियार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कट्टराइन रखने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, घटना 9 जुलाई 2026 की है। क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने बताया कि ग्राम पकड़ियार निवासी सगीर अली और उनके भाई साबिर अली के बीच कट्टराइन रखने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

महिलाओं से अभद्रता का भी आरोप

विवाद के दौरान महिलाओं और युवतियों के साथ अभद्रता किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज

बघौचघाट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Deoria

Published :  10 July 2026, 6:27 PM IST

Advertisement