हिंदी
दर्शन के लिए आई किशोरी के साथ दर्दनाक घटना
New delhi: राजधानी दिल्ली के कालकाजी थाना इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। सोमवार रात कालकाजी मंदिर के पास एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ यह घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी सोमवार शाम करीब सात बजे अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों करीब साढ़े सात बजे मंदिर के पास स्थित एक पार्क में गए। इसी दौरान करीब 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को कथित तौर पर धमकाने लगे। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद वे दोनों मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पहले दोनों को धमकाया और फिर किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने किशोरी से बारी-बारी दुष्कर्म किया। आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रूप से मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पार्क और उसके आसपास के तमाम रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
Location : New delhi
Published : 22 September 2026, 6:35 AM IST