हिंदी
जमीनी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल (Source: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र के पंचफेड़िया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 28 जुलाई का है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, संबंधित भूमि की 24 जुलाई को राजस्व विभाग ने पैमाइश की थी और सीमांकन के लिए मौके पर खूंटा गाड़ा गया था। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने खूंटा हटाकर दोबारा विवाद की स्थिति पैदा कर दी। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान महिलाओं को आगे खड़ा कर माहौल को और तनावपूर्ण बनाया गया। साथ ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामले को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विवाद से पहले दोनों पक्षों के बीच पुलिस चौकी पर सुलहनामा भी कराया गया था। इसके बावजूद दोबारा विवाद सामने आने से पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
Chandauli: आखिर NH-19 पर कैसे फेल हुआ कंट्रोल? बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
मामले में यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि कुछ लोग वर्तमान ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, विवाद के बाद दोनों पक्ष लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के यहां अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Chandauli
Published : 1 August 2026, 1:30 PM IST