हिंदी
देवरिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप (Img: Dynamite News)
Deoria: सदर कोतवाली क्षेत्र में फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पोखरभिंडा निवासी विनायक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार, युवती की मुलाकात विनायक से हुई थी। आरोप है कि विनायक ने खुद को फिल्म निर्माता बताते हुए युवती को एक फिल्म में हीरोइन बनाने का झांसा दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने इसी बहाने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब उसे कथित तौर पर धोखे का पता चला तो उसने रविवार को सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
ये भी पढ़ें- महराजगंज में पीपल के पेड़ पर मिला विशाल अजगर, मचा हड़कंप, रेस्क्यू देखने उमड़ी भीड़
तहरीर के आधार पर पुलिस ने विनायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए जाने के करीब तीन घंटे बाद दोपहर लगभग दो बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी को मिर्गी की बीमारी है और हिरासत के दौरान उसे दौरा पड़ा था। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
ये भी पढ़ें- जैसे ही बदायूं पहुंचा कछला का गंगाजल, स्वागत में उमड़ पड़ा शहर… हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा रास्ता
सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी विनायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए जाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Deoria
Published : 9 August 2026, 9:52 PM IST