भोंदू बाबा के काले साम्राज्य पर ED का वार! नासिक से शिरडी तक छापों से हड़कंप

भोंदू बाबा मामले में ED की एंट्री के बाद जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। नासिक से पुणे और शिरडी तक छापेमारी ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। तंत्र-मंत्र के नाम पर चल रहे इस कथित नेटवर्क की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 April 2026, 1:32 PM IST
google-preferred

Mumbai: महाराष्ट्र के नासिक से जुड़े भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात के मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर सनसनी फैला दी है। तंत्र-मंत्र और भविष्यवाणी के नाम पर चल रहे कथित काले साम्राज्य पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है। ईडी ने नासिक, पुणे और शिरडी में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर जांच तेज कर दी है।

मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू

ईडी ने इस मामले में ECIR दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अशोक खरात और उसके करीबियों की करीब 52 संपत्तियां जांच के दायरे में हैं। शक है कि ये संपत्तियां ठगी और ब्लैकमेलिंग से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं।

11 FIR और कई गंभीर आरोप

इस मामले में अब तक 11 FIR दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें रेप, यौन शोषण, ठगी और जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। महाराष्ट्र पुलिस की SIT पहले से ही इस केस की जांच कर रही है और अब ED के जुड़ने से मामला और गहराता जा रहा है।

58 अश्लील वीडियो और 170 वेबसाइट्स का खुलासा

जांच में अब तक 58 से अधिक अश्लील वीडियो क्लिप्स मिलने की बात सामने आई है, जिन्हें करीब 170 वेबसाइट्स पर अपलोड किया गया था। इसके अलावा 100 से ज्यादा महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

पीड़ित महिलाओं के चौंकाने वाले आरोप

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि बाबा पहले उनकी समस्याओं का समाधान बताकर विश्वास जीतता था, फिर उन्हें अपने जाल में फंसाकर यौन शोषण करता था। कई मामलों में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और पैसे वसूले गए। डर और शर्म का फायदा उठाकर वर्षों तक यह नेटवर्क चलता रहा।

लगातार खुल रहे नए राज

गौरतलब है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलती जा रही हैं। हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं और पीड़ितों की संख्या भी बढ़ रही है।

Location :  Mumbai

Published :  13 April 2026, 1:32 PM IST

Advertisement