“ब्राह्मण DMK से दूर रहें…” दिल्ली विधानसभा को फिर से बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल ने बढ़ाई सनसनी

दिल्ली विधानसभा को मिली ताजा धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। ईमेल में किए गए दावों और उसमें लिखी बातों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह सिर्फ डर फैलाने की कोशिश है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 April 2026, 3:15 PM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से राजधानी में हड़कंप मच गया है। सोमवार को मिले एक धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया कि विधानसभा परिसर में 15 आरडीएक्स आईईडी बम लगाए गए हैं, जो तीन घंटे के भीतर धमाका कर सकते हैं।

इस सूचना के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे विधानसभा परिसर को खाली कराया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को तैनात कर सघन जांच शुरू कर दी गई है।

धमकी में इस बात का जिक्र

इस बार की धमकी भरे ई-मेल में ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गईं और उन्हें तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी DMK से दूर रहने की चेतावनी दी गई। ई-मेल में हिंदी में लिखा गया था कि किसी भी ब्राह्मण को DMK में शामिल नहीं होना चाहिए। इसमें यह भी कहा गया कि अगर कोई ऐसा करता है, तो उसे अपमानजनक शर्तों का पालन करना होगा और ‘पेरियार-अंबेडकर जिंदाबाद’ के नारे लगाने होंगे, तभी उसे उनके साथ जुड़ने की अनुमति मिलेगी।

गुरुग्राम से उठी चिंगारी… नोएडा में गोलीकांड, अब बुलंदशहर तक भड़की आग; जानें नोएडा मजदूर आंदोलन की पूरी टाइमलाइन

लगातार चौथी बार मिली धमकी

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली विधानसभा को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले 9 अप्रैल को भी इसी तरह के ईमेल भेजे गए थे, जिनमें विधानसभा, सचिवालय, कुछ स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। उस समय भी सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच अभियान चलाया था, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

ठाणे में दर्दनाक हादसा: सीमेंट मिक्सर से टक्कर, 9 लोगों की मौके पर मौत

लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

Location :  New Delhi

Published :  13 April 2026, 3:15 PM IST

Advertisement