खंभे पर चढ़े सोनू से हाथापाई, फिर लाठी-डंडों से हमला: बलिया के सेमरी में पटीदारों की बर्बरता

बिजली ठीक करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 27 September 2026, 8:09 PM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार को बिजली का कनेक्शन ठीक करने को लेकर पटीदारों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में घायल 25 वर्षीय सोनू यादव की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

खंभे से बिजली ठीक करने का प्रयास कर रहा था सोनू

जानकारी के अनुसार, सेमरी गांव निवासी सोनू यादव पुत्र रामकवल यादव के घर की बिजली आंधी-तूफान और बारिश के कारण खराब थी। रविवार सुबह करीब 11:30 बजे सोनू अपने पटीदार शैलेंद्र यादव पुत्र सुमेर यादव के घर के सामने स्थित बिजली के खंभे से कनेक्शन ठीक करने का प्रयास कर रहा था।

शादी-पार्टियों में तबाही मचाने वाले लुटेरे बेनकाब, बलिया में तीन DSLR और दो बाइक के साथ चार गिरफ्तार

विरोध के बाद मारपीट का आरोप

बताया गया कि शैलेंद्र यादव ने बिजली ठीक करने के प्रयास का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शैलेंद्र यादव और उसके परिवार के लोगों ने सोनू के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत

आसपास के लोगों ने घायल सोनू को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई।

‘हे ईश्वर! मेरा लाल लौटा दो’, बिलखती मां की पुकार और बलिया पुलिस का खाकी धर्म; 24 घंटे में सीने से लिपटा कलेजे का टुकड़ा

नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गांव में पुलिस बल तैनात

युवक की मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है। क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Ballia

Published :  27 September 2026, 8:09 PM IST

Advertisement