हिंदी
गौतस्करी के आरोपी से पुलिस मुठभेड़ (Img: Dynamite News)
Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार तड़के बांसडीह रोड थाना पुलिस और कथित गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, रात करीब 2:35 बजे बांसडीह रोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति छाता गांव की ओर से एक गौवंश को चोरी-छिपे वध के उद्देश्य से लेकर बांसडीह रोड की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में कयामुद्दीन उर्फ राजू (28) निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा, थाना कोतवाली, बलिया के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से आरोपी के साथी दीपक अंसारी (40) निवासी अहमदपट्टी, थाना रसड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि दूसरे आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
Ballia News: वफादार ही निकले चोर! बलिया में दुकान मालिक की पीठ में छुरा घोंपकर 2 कारीगर पहुंचे जेल
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी गौवंश को वध के उद्देश्य से ले जा रहे थे। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Ballia
Published : 26 July 2026, 12:16 PM IST