एक ही झटके में उजड़ गए दो हंसते-खेलते परिवार, बदायूं रोड एक्सीडेंट के बाद अपनों का रो-रोकर बुरा हाल

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर लेने जा रहे बाइक सवार दो युवकों, कुलदीप और संजीव की छोटा हाथी टेम्पो की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिसौली मार्ग पर हुआ। पुलिस ने टेम्पो को सीज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 July 2026, 3:32 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जनपद में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में बाइक और छोटा हाथी टेम्पो की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

टेम्पो ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, फैजगंज बेहटा निवासी कुलदीप और संजीव घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए मुड़िया धुरेकी जा रहे थे। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। बिसौली मार्ग पर सामने से आ रहे एक छोटे हाथी टेम्पो ने तेज गति के चलते उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी बिसौली ले जाया गया, लेकिन वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Budaun News: रचित गुप्ता क्यों हुए गिरफ्तार? कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

पहचान के बाद पसरा मातम

मृतकों की पहचान 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र और 23 वर्षीय संजीव पुत्र निवासी ग्राम फैजगंज बेहटा के रूप में हुई है। दोनों घर के चहेते थे। घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन सीएचसी पहुंचे तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को

सूचना मिलते ही फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को कब्जे में लिया। पुलिस ने टेम्पो को भी सीज कर दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। टेम्पो की गति और लापरवाही के एंगल से भी जांच की जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  5 July 2026, 3:32 PM IST

Related News

Advertisement