TET परीक्षा का सफर… और होटल का वो खौफनाक सच, बेनकाब हुआ युवक, अलीगढ़ पुलिस का एक्शन

अलीगढ़ के बरौला बाईपास स्थित होटल नीलकंठ में टीईटी परीक्षा देने आई कासगंज की युवती से कथित दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभान पर साक्ष्य मिटाने और धमकाने की धाराएं बढ़ा दी हैं। नियमों की अनदेखी पर होटल का लाइसेंस रद्द करने और उसे सील करने की तैयारी भी की जा रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 July 2026, 1:14 PM IST
google-preferred

Aligarh: अलीगढ़ में कासगंज की एक युवती से होटल में कथित दुष्कर्म के मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभान के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे में नई धाराएं जोड़ दी हैं। अब उस पर पीड़िता को धमकाने और घटना से जुड़े अहम साक्ष्यों को नष्ट करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे को और मजबूत किया जा रहा है।

टीईटी परीक्षा देने आई थी युवती

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 1 जुलाई को टीईटी परीक्षा देने के लिए कासगंज से अलीगढ़ आई थी। इसी दौरान बरौला बाईपास स्थित होटल नीलकंठ में उसके साथ कथित दुष्कर्म की घटना हुई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अब मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

होटल स्टाफ और प्रबंधन भी जांच के दायरे में

इस मामले में सिर्फ आरोपी ही नहीं, बल्कि होटल के कर्मचारियों और प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एएसपी और बन्नादेवी थाना पुलिस की संयुक्त टीम होटल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि होटल में ठहराने के दौरान सभी कानूनी नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

Aligarh Congress Clash: राष्ट्रीय सचिव के सामने ही कांग्रेसियों में चले लात-जूते, जानिये पूरा अपडेट

नियमों में लापरवाही मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में होटल प्रबंधन द्वारा सराय एक्ट के नियमों की अनदेखी या किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित विभाग से होटल का लाइसेंस रद्द कराने और परिसर को सील करने की सिफारिश की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

मेडिकल और कोर्ट की प्रक्रिया जारी

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक और कानूनी साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों को जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Aligarh

Published :  5 July 2026, 1:14 PM IST

Related News

Advertisement