शादी की खुशियां बांटकर लौट रहा था युवक… हाईवे पर ऐसा क्या हुआ कि घर पहुंची सिर्फ मौत की खबर?

बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे संभल के बहजोई निवासी 33 वर्षीय प्रदीप की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जबकि परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 July 2026, 2:12 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। संभल जिले के बहजोई निवासी युवक अपनी भतीजी की शादी का निमंत्रण देकर घर लौट रहा था, तभी बदायूं-बिजनौर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

उघैती क्षेत्र में कार्ड बांटकर लौट रहे थे प्रदीप

जानकारी के अनुसार संभल जिले की बहजोई कोतवाली क्षेत्र के बहजोई देहात निवासी 33 वर्षीय प्रदीप, पुत्र बाबूराम, अपनी भतीजी की शादी का निमंत्रण पत्र देने के लिए बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांवों में गए थे। देर रात सभी रिश्तेदारों को कार्ड देने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर

रात करीब 11 बजे बदायूं-बिजनौर हाईवे पर ईखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रदीप सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसों की डोर

घटना की सूचना मिलते ही उघैती पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रदीप को एंबुलेंस की मदद से रुदायन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हाईवे किनारे झाड़ियों में काली पन्नी… और अंदर का खौफनाक सच, जौनपुर में महिला का शव मिलने से मची सनसनी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

शनिवार सुबह जैसे ही प्रदीप की मौत की खबर उनके गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और पल्लेदारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

हाईवे किनारे झाड़ियों में काली पन्नी… और अंदर का खौफनाक सच, जौनपुर में महिला का शव मिलने से मची सनसनी

पुलिस ने शुरू की जांच

उघैती थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से हादसे से जुड़ी जानकारी मिलने पर थाने को सूचित करने की अपील की है।

Location :  Badaun

Published :  5 July 2026, 2:12 PM IST

Advertisement