हाईवे किनारे झाड़ियों में काली पन्नी… और अंदर का खौफनाक सच, जौनपुर में महिला का शव मिलने से मची सनसनी

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर तिराहे के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में काली पन्नी में लिपटा एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। आशंका है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 July 2026, 1:39 PM IST
google-preferred

Jaunpur: जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब रानीपुर तिराहे के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में काली पन्नी में लिपटा एक महिला का शव मिला। सुबह उधर से गुजर रहे लोगों ने संदिग्ध हालत में पड़ी पन्नी देखी। पास जाकर देखने पर शव होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

कहीं और हत्या, यहां शव फेंकने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में पहचान छिपाने के इरादे से शव को काली पन्नी में लपेटकर सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। हालांकि अधिकारी स्पष्ट कर रहे हैं कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।

Jaunpur Murder: एक दिन, दो हत्याएं और कई सवाल… जौनपुर में दहशत का माहौल

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कई स्तरों पर शुरू कर दी गई है। हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शव वहां कैसे पहुंचा। इसके साथ ही आसपास के जिलों और थानों से हाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी मंगाई जा रही है, जिससे मृतका की पहचान हो सके।

पहचान और हत्यारों तक पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती

पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच का सबसे अहम पहलू महिला की पहचान स्थापित करना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Location :  Jaunpur

Published :  5 July 2026, 1:39 PM IST

Related News

Advertisement