Fatehpur News: नाम बदला, प्यार का जाल बिछाया और फिर बनाया अश्लील वीडियो; युवती ने ऐसे पलटा पूरा खेल

फतेहपुर में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर खुद को हिंदू बताने वाले बिहार के युवक ने कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी युवती को बिहार बुलाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। परेशान युवती ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को मिलने के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करा दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 24 August 2026, 2:50 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती ने एक युवती के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। आरोप है कि बिहार के एक युवक ने सोशल मीडिया पर युवती से पहचान बढ़ाई और खुद को हिंदू बताते हुए उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। भरोसा बढ़ने के बाद आरोपी युवती से मिलने उसके गांव तक पहुंच गया। इसी दौरान उसने कथित तौर पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद यही तस्वीरें और वीडियो युवती के लिए डर का कारण बन गए। आरोप है कि युवक वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाने लगा।

खुद को बताया हिंदू, बाद में सामने आया दूसरा नाम

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती की इंस्टाग्राम के जरिए पप्पू नाम के युवक से बातचीत शुरू हुई थी। युवती के मुताबिक, युवक ने उसे अपना नाम पप्पू बताया और खुद को हिंदू बताया था। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर कथित तौर पर प्रेम संबंध में बदल गई। करीब तीन महीने पहले युवक युवती से मिलने उसके गांव पहुंचा। युवती के अनुसार, इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। आरोप है कि युवक ने इसी दौरान युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद उसने इन तस्वीरों और वीडियो को हथियार बनाकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

कार गिरवी रख ऑनलाइन जुए में लाखों हारा, घर का सामान तक बेच डाला… फतेहपुर में सुबह पेड़ से लटका मिला युवक

शिकायत के बाद पुलिस ने इंस्टाग्राम चैट से बिछाया जाल

लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने 11 अगस्त को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने युवती की इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल किया। पुलिस ने युवती के जरिए आरोपी से बातचीत शुरू कराई। बातचीत के दौरान उसे मिलने के लिए असोथर बुलाने की योजना बनाई गई। आरोपी को शायद अंदाजा नहीं था कि जिस मुलाकात के लिए वह आ रहा है, वहां पुलिस उसका इंतजार कर रही है।

मिलने पहुंचा तो पुलिस ने दबोच लिया

पुलिस की योजना के मुताबिक आरोपी शनिवार शाम असोथर पहुंच गया। जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक गेरकी का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने युवती से संपर्क के दौरान अपना नाम पप्पू बताया था।

घर में घुसकर आबरू पर वार, आवाज उठाई तो ढहाया जुल्म!” फतेहपुर में महिला से छेड़खानी के बाद दबंग का खूनी तांडव

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके खिलाफ दर्ज मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने युवती की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल किस तरह किया और इन्हें किन लोगों के साथ साझा किया।

Location :  Fatehpur

Published :  24 August 2026, 2:50 PM IST

Advertisement