भदोही में आग का गोला बनी तेज रफ्तार कार, वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे पिता-पुत्र

Bhadohi News: वाराणसी से प्रयागराज जा रहे पिता-पुत्र की कार में औराई कोतवाली क्षेत्र के NH-19 पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें बढ़ने से पहले दोनों समय रहते कार से बाहर निकल गए और सुरक्षित बच गए। कार पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 August 2026, 1:56 PM IST
google-preferred

Bhadohi: जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्री राजमार्ग संख्या 19 (NH 19) पर सोमवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। कार में भीषण आग की लपटों को देखकर सड़क पर अफरा-तफरी माच गई। गनीमत रही की कार में सवार पिता-पुत्र किसी तरह कार से बच निकले।

जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोगों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में की गई, जो वाराणसी से प्रयागराज जा रहे थे। कार में आग लगते ही दोनों किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।

हाईवे पर अचानक धधकने लगी कार

बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र कार से वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान औराई कोतवाली क्षेत्र में NH-19 पर अचानक कार में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

कार से धुआं और लपटें निकलती देख दोनों घबरा गए, लेकिन उन्होंने बिना देर किए कार से बाहर निकलना ही बेहतर समझा। समय रहते वाहन से बाहर आने के कारण दोनों की जान बच गई।

‘मामा की बेटी से रचाई शादी, फिर 18 महीने में खूनी अंजाम’ सीतापुर में महिला की मौत से दहला मायका

कार जलकर हुई खाक

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। हाईवे पर कार में आग लगने से आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। संबंधित पुलिस टीम मामले की जानकारी जुटा रही है।

दिल्ली में फर्जी CBI छापेमारी की साजिश का खुलासा, कारोबारी का पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

इस घटना में राहत की बात यह रही कि पिता-पुत्र दोनों समय रहते कार से बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

औराई कोतवाली क्षेत्र के NH-19 पर हुई इस घटना के बाद कुछ समय के लिए लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Location :  Bhadohi

Published :  24 August 2026, 1:56 PM IST

Related News

Advertisement