हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Gold Price Today in India 10 May 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूत बना हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना शुक्रवार को मामूली गिरावट के बावजूद 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में तेजी दर्ज की गई।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,078 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चूंकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट दोनों दिनों के लिए प्रभावी माना जाएगा।
मजबूत हाजिर मांग और निवेशकों की खरीदारी के चलते शुक्रवार को MCX पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 689 रुपये की तेजी के साथ 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,52,261 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में भी सोने में मजबूती देखने को मिली और न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 4,728 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों का भरोसा फिर से सोने पर बढ़ा है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी सोने को समर्थन दिया।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, पिछले कुछ सत्रों में तेज बढ़त के बाद सोने में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली थी, लेकिन वैश्विक तनाव के कारण निवेशकों की सतर्कता अभी भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता पर स्पष्ट संकेत नहीं मिलने से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है, जिसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है।
24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,52,500 ₹1,39,800 ₹1,14,410
मुंबई ₹1,52,350 ₹1,39,650 ₹1,14,260
कोलकाता ₹1,52,350 ₹1,39,650 ₹1,14,260
पटना ₹1,52,400 ₹1,39,700 ₹1,14,310
लखनऊ ₹1,52,500 ₹1,39,800 ₹1,14,410
मेरठ ₹1,52,500 ₹1,39,800 ₹1,14,410
अयोध्या ₹1,52,500 ₹1,39,800 ₹1,14,410
कानपुर ₹1,52,500 ₹1,39,800 ₹1,14,410
विश्लेषकों का कहना है कि जब तक पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने की कीमतों में तेजी का रुख कायम रह सकता है। हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली से हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। शादी और निवेश सीजन के चलते घरेलू बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है।
Location : New Delhi
Published : 10 May 2026, 8:17 AM IST