हिंदी
यूपी सचिवालय
Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया। लंबे समय से प्रतीक्षारत अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इन तबादलों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। जिनमें शकील अहमद सिद्दीकी, रमेश चंद्र तिवारी, अनिल कुमार सिंह, आशुतोष चंद्र पांडे और विनोद कुमार सिंह प्रमुख हैं। शासन ने इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
कई संयुक्त सचिव को नई जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि शासन ने यह कदम प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और विभागों के कामकाज को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया है। कई अधिकारी लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत थे या प्रतीक्षा सूची में शामिल थे। अब उन्हें अलग-अलग विभागों में स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आने वाले दिनों में सरकार कुछ अन्य विभागों में भी फेरबदल कर सकती है, जिसमें विशेष सचिव और अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को भी नई तैनाती मिल सकती है। फिलहाल, ये 15 तबादले शासन की ओर से जारी नवीनतम प्रशासनिक आदेश का हिस्सा हैं।
बुलंदशहर में फांसी पर लटका मिला पूर्व प्रधान का शव, आत्महत्या या हत्या में उलझी पुलिस
Location : Lucknow
Published : 4 November 2025, 5:27 PM IST