बरेली में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव : एसएसपी ने कई सीओ के बदले कार्यक्षेत्र, इनकी बदली कुर्सी

बरेली में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं और उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 July 2026, 2:26 PM IST
google-preferred

Bareilly : जिले में अपराध पर और प्रभावी तरीके से लगाम कसने की तैयारी शुरू हो गई है। कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 12 जुलाई को जारी आदेश के तहत कई पुलिस उपाधीक्षकों (CO) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। नई तैनाती के बाद अधिकारियों को अलग-अलग सर्किल और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। जिन अधिकारियों के नाम आदेश में शामिल नहीं हैं, उनके कार्यक्षेत्र पहले की तरह ही बने रहेंगे।

हेमंत कुमार उपाध्याय बने आंवला के नए सीओ

जारी आदेश के अनुसार नवागत पुलिस उपाधीक्षक हेमंत कुमार उपाध्याय को आंवला सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है। अब उनके अधीन थाना आंवला, भमौरा, विशारतगंज और अलीगंज आएंगे। इन सभी थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की निगरानी करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। इस सर्किल के लिए सीओ फरीदपुर को उनका लिंक अधिकारी बनाया गया है।

नितिन कुमार को मिली नगर-द्वितीय की कमान

अब तक आंवला सर्किल की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन कुमार का तबादला कर उन्हें नगर-द्वितीय का क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। अब वे थाना सुभाषनगर, किला और सीबीगंज की पुलिस व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्य उनकी जिम्मेदारी होंगे। उनके लिंक अधिकारी सीओ नगर-प्रथम होंगे।

एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित कर दें तो… बरेली-मुरादाबाद MLC चुनाव से पहले डॉ. ढिल्लों ने विपक्ष को दिया खुला चैलेंज

अंजनी कुमार तिवारी संभालेंगे ट्रैफिक और यूपी-112

एसएसपी के आदेश के तहत अंजनी कुमार तिवारी को क्षेत्राधिकारी यातायात, यूपी-112 और वीआईपी ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे जिले की ट्रैफिक व्यवस्था, यूपी-112 की निगरानी, वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और विभाग की ओर से दिए जाने वाले अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करेंगे। उनके लिंक अधिकारी भी सीओ नगर-प्रथम होंगे।

नई तैनाती से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यह प्रशासनिक बदलाव जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के मकसद से किया गया है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए आम लोगों को बेहतर और तेज पुलिस सेवा उपलब्ध कराएंगे।

Location :  Bareilly

Published :  12 July 2026, 2:14 PM IST

Related News

Advertisement