हिंदी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
Jaipur: राजस्थान में एक ऐसा प्रशासनिक आदेश जारी हुआ, जिसने सत्ता के गलियारों से लेकर अफसरशाही तक हलचल मचा दी। एक ही झटके में सरकार ने 25 IAS और 9 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। कई अहम कुर्सियों पर नए चेहरे बैठा दिए गए, तो कई अफसरों से अतिरिक्त जिम्मेदारियां वापस ले ली गईं।
इस बड़े फेरबदल को सरकार की नई प्रशासनिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। खास बात यह रही कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
नए आदेश के तहत सीनियर आईएएस आलोक गुप्ता को यूडीएच का प्रमुख सचिव और हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं अजिताभ शर्मा को रेवेन्यू बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव हेमंत कुमार गेरा को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दिया गया है। सीएमसी एक्स अखिल अरोड़ा से जलदाय विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लेते हुए उन्हें एसीएस, मुख्यमंत्री की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
Budaun News: हजरतपुर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, पर पुलिस ने क्यों फेरा मुंह?
इसके अलावा अर्पण अरोड़ा को खान एवं पेट्रोलियम विभाग, श्रेया गुहा को महानिदेशक एचसीएम रीपा, प्रवीण गुप्ता को सार्वजनिक निर्माण विभाग, दिनेश कुमार को प्रशासनिक सुधार, राजेश यादव को स्कूल शिक्षा और संस्कृत शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। टी रविकांत को राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, भवानी सिंह देथा को परिवहन विभाग और विकास सीताराम भाले को पशुपालन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
आईपीएस तबादलों में भी सरकार ने बड़ा संदेश दिया है। पांच जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में नई हलचल शुरू हो गई है। चूनाराम जाट को बाड़मेर का एसपी बनाया गया है, जबकि संजीव नैन को डीसीपी क्राइम जयपुर लगाया गया है। योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त जयपुर, कावेंद्र सिंह सागर को झुंझुनू एसपी, हनुमान प्रसाद मीणा को जयपुर ग्रामीण एसपी और ज्येष्ठा मैत्रयी को सवाई माधोपुर की कमान सौंपी गई है। निश्चय प्रसाद को चूरू, पीयूष दीक्षित को एसीबी जयपुर और अनिल कुमार को 5वीं बटालियन जयपुर में लगाया गया है।
Location : Jaipur
Published : 20 March 2026, 1:42 PM IST