Patna News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, वारदात में इस्तेमाल कार जब्त

पटना में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार जब्त की। दो आरोपित गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी। पीएमसीएच में पीड़िता का इलाज।

Updated : 7 May 2026, 7:27 AM IST
google-preferred

Patna : विजयवाड़ा से मोतिहारी जाने के लिए पटना पहुंची 15 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रेल पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने बुधवार को अनीसाबाद इलाके से उस सफेद रंग की कार को जब्त कर लिया है, जिसमें मासूम के साथ पहली बार दरिंदगी की गई थी। इस मामले में अब तक दो मुख्य आरोपितों विकास उर्फ विजय और पवन राय को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीसरे फरार आरोपित की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

मदद के नाम पर की गई दरिंदगी

पीड़िता 28 अप्रैल को विजयवाड़ा से ट्रेन पकड़कर 1 मई को मोतिहारी जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंची थी। जंक्शन पर मोबाइल चोरी होने के बाद रो रही नाबालिग को एक युवक ने मदद का झांसा दिया। आरोपित उसे ऑटो से गांधी मैदान ले गया, जहां उसका दूसरा साथी कार लेकर पहुंचा। दोनों ने कार के भीतर ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

Saharanpur News: सीएम योगी का देवबंद दौरा आज, जड़ौदा जट्ट से देंगे ₹2500 करोड़ की सौगात; 350 विकास योजनाओं का होगा आगाज

निर्माणाधीन मकान में ले जाकर किया अत्याचार

कार में दरिंदगी करने के बाद आरोपित उसे बेउर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां तीसरा आरोपित भी पहुंच गया और तीनों ने मिलकर पीड़िता के साथ फिर से हैवानियत की। जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ने लगी, तो आरोपित उसे दानापुर स्टेशन के पास छोड़कर भाग निकले।

Lucknow: अखिलेश यादव का बड़ा फैसला; सपा ने चुनावी रणनीति बनाने वाली एजेंसी I-PAC से खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट

हिम्मत और जनता की सजगता

पीड़िता किसी तरह दानापुर स्टेशन पहुंची, जहां मुख्य आरोपित फिर से उसे ले जाने की कोशिश करने लगा। नाबालिग के विरोध करने पर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने आरोपित को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दानापुर रेल थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के अनुसार, पीड़िता की स्थिति अब बेहतर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पुलिस टीम तीसरे फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Location :  Patna

Published :  7 May 2026, 7:27 AM IST

Advertisement