मैथिली ठाकुर ने BJP नेताओं से की मुलाकात, 2025 बिहार चुनाव में एंट्री की अटकलें तेज; जानें क्या है सच ?

मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने बीजेपी नेताओं से मुलाकात की है, जिससे 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी भागीदारी की संभावनाएं बढ़ गई हैं। मधुबनी की यह युवा कलाकार अब राजनीति में कदम रखने को तैयार दिख रही है। उनका यह कदम बिहार की युवा राजनीति में नया रंग भर सकता है।

Updated : 6 October 2025, 4:46 PM IST
google-preferred

Bihar: बिहार की मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं जोरों पर हैं। मधुबनी के बेनीपट्टी की रहने वाली 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर इस साल जुलाई में 25 वर्ष की हो गई हैं। उन्होंने इंडियन आइडल, सारेगामा जैसे कई लोकप्रिय रिएलिटी शो में भाग लेकर संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। अब इन चर्चाओं को हवा मिली है जब उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

मधुबनी की मैथिली ठाकुर बनी बिहार की नई उम्मीद?

विनोद तावड़े और नित्यानंद राय के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे ये अटकलें लगने लगीं कि मैथिली ठाकुर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं। विनोद तावड़े ने अपने एक्स हैंडल पर यह तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। बिहार की जनता और विकास के लिए उनका योगदान अपेक्षित है।'

मैथिली ने भी इस मुलाकात के बाद अपने एक्स पोस्ट में लिखा, 'जो लोग बिहार के लिए बड़े सपने देखते हैं, उनके साथ हर बातचीत मुझे दूरदृष्टि और सेवा की शक्ति की याद दिलाती है। हृदय से सम्मानित और आभारी हूं।' उन्होंने नित्यानंद राय और विनोद तावड़े का भी धन्यवाद किया।

Bihar Assembly Poll: बिहार में विधानसभा चुनाव का शंखनाद, जानिये वोटिंग से लेकर मतगणना की तिथि और चुनाव की खास बातें

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर मधुबनी जिले के बेनीपट्टी क्षेत्र की निवासी हैं। वे भारतीय शास्त्रीय और लोक संगीत की प्रशिक्षित गायिका हैं। 2021 में बिहार सरकार ने उन्हें लोक संगीत में उनके योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी के उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही, उन्हें बिहार का 'स्टेट आइकॉन' भी नियुक्त किया गया।

Bihar Elections 2025

बातचीत करती मैथिली ठाकुर

उनका संगीत करियर काफी सफल रहा है। वे मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में पारंपरिक लोकगीत गाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके दोनों भाई भी संगीत में सक्रिय हैं और अपने चैनल चलाते हैं।

राजनीति में कदम?

मैथिली ठाकुर की बीजेपी नेताओं से मुलाकात और विनोद तावड़े की पोस्ट ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वे बीजेपी की ओर से उम्मीदवार बन सकती हैं। बिहार में उनकी लोकप्रियता और युवा पीढ़ी के बीच लोकप्रिय छवि उनके लिए राजनीतिक सफलता के दरवाजे खोल सकती है।

Bihar Assembly Poll Dates: बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को वोटिंग, जानिये कब आएंगे नतीजे

हालांकि, मैथिली ने अभी स्पष्ट रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा नहीं की है, परंतु उनकी राजनीतिक रुचि और नेताओं से संपर्क इस दिशा में कदम बताता है। बिहार के लिए उनका योगदान अब केवल सांगीतिक नहीं बल्कि राजनीतिक भी हो सकता है।

Location : 
  • Bihar

Published : 
  • 6 October 2025, 4:46 PM IST