Suzuki e-Access अब इंडिया में लॉन्च: प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.88 लाख की कीमत में, रेंज और फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

सुजुकी ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ई-एक्सेस लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर 1,88,490 रुपये (एक्स शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है और कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस कीमत के साथ ही ई-एक्सेस टीवीएस और बजाज के बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से महंगी है, जबकि इसकी IDC रेंज सिर्फ 95 किलोमीटर है, जो रियल वर्ल्ड में भी मिलती है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 10 January 2026, 5:17 PM IST
google-preferred
1 / 6 \"Zoom\"सुजुकी ई-एक्सेस को चार डुअल टोन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें मेटलिक मैट ब्लैक और मेटलिक मैट बोरडो रेड, पर्ल ग्रेस वाइट और मेटलिक मैट फाईब्रॉयन ग्रे, पर्ल जेड ग्रीन और मेटलिक मैट फाईब्रॉयन ग्रे शामिल हैं। (Img- Internet)
2 / 6 \"Zoom\"कंपनी ने बैटरी की सेफ्टी, टिकाऊपन और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया है। सुजुकी के पुराने ग्राहक ई-एक्सेस पर 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस पाएंगे, जबकि नए ग्राहकों के लिए 7,000 रुपये तक का वेलकम बोनस उपलब्ध है। (Img- Internet)
3 / 6 \"Zoom\"ई-एक्सेस को सुजुकी ई-टेक्नॉलजी के तहत विकसित किया गया है। इसमें एल्यूमीनियम बैटरी केस, हल्का और मजबूत चेसिस, एलईडी लाइट्स, डुअल टोन अलॉय व्हील्स, मेंटेनेंस-फ्री ड्राइव बेल्ट, 4.2 इंच का TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सुजुकी राइड कनेक्ट ऐप सपोर्ट, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और USB चार्जिंग पोर्ट जैसी खूबियां हैं। (Img- Internet)
4 / 6 \"Zoom\"ई-एक्सेस में 3kWh की LFP बैटरी लगी है, जो निकल मैग्नीज कोबाल्ट बैटरी की तुलना में चार गुना ज्यादा लंबी चलती है। इसमें 4.1kW का मोटर है, जो 15 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। यह स्कूटर ईको, राइड A और राइड B मोड, रिवर्स मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है। इसकी टॉप स्पीड 71 kmph है। (Img- Internet)
5 / 6 \"Zoom\"होम चार्जर से फुल चार्ज होने में 6 घंटे लगते हैं, जबकि डीसी फास्ट चार्जर से 2 घंटे 12 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। भारत में सुजुकी के 1200 से ज्यादा आउटलेट्स हैं, जिनमें से 240+ पर डीसी फास्ट चार्जिंग सुविधा उपलब्ध है। (Img- Internet)
6 / 6 \"Zoom\"ई-एक्सेस पर 7 साल या 80,000 किलोमीटर की एक्सटेंडेड वॉरंटी मुफ्त है। इसके अलावा, पहले 3 साल के बाद 60% तक का कॉम्प्लिमेंट्री बायबैक एश्योरेंस भी दिया जा रहा है। (Img- Internet)

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 January 2026, 5:17 PM IST

Advertisement