हिंदी
Skoda ने अपनी नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Peaq (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: Skoda ने अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Peaq को पेश कर दिया है। यह कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक लाइनअप में सबसे टॉप मॉडल में शामिल है, जिसमें Epiq, Elroq और Enyaq भी हैं। इसका मुकाबला Hyundai Ioniq 9, Kia EV9 और Volvo EX90 जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा। कंपनी भारतीय बाजार के लिए भी इस मॉडल पर विचार कर रही है।
Skoda Peaq भी कंपनी की आधुनिक और सॉलिड डिजाइन भाषा पर आधारित है जिसे Skoda Epiq में भी देखा गया था। इसके फ्रंट में आइब्रो-शेप्ड LED DRL के साथ T-शेप्ड LED मैट्रिक्स हेडलाइट सेटअप मिलता है। इसकी ग्रिल बंद है और ग्लॉस ब्लैक ट्रिम में तैयार की गई है। इसमें स्कूप वाला बोनट और एयर-वेंट्स दिए गए हैं।
Auto News: SUV के दौर में भी सेडान की वापसी, जानें पिछले साल कितनी हुई इस कार की बिक्री
अगर इसके साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील्स (19/21 इंच), पतली ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स और LED टर्न इंडिकेटर्स वाले OVRM दिखाई देते हैं। इसके रियर में बड़ा स्पॉइलर, शार्क फिन एंटीना, T-शेप की LED टेललाइट्स और रिफ्लेक्टर्स के साथ रियर बंपर मिलता है।
कंपनी की इस सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक SUV में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 13.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 वायरलेस चार्जिंग पैड, सभी लाइनों में USB चार्जिंग पोर्ट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल की और 16-स्पीकर वाला Sonos साउंड सिस्टम मिलता है।
Auto News: नई Bajaj Pulsar 125 लॉन्च, कम कीमत, दमदार लुक; जानें फीचर्स की डिटेल
Skoda Peaq इलेक्ट्रिक SUV को 3 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा-60, 90 और 90x। यह Volkswagen के MEB प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें 63kWh या 91kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। छोटा बैटरी पैक 459 किमी और बड़ा बैटरी पैक 647 किमी तक की रेंज देता है।
61kWh बैटरी और सिंगल मोटर वाला वर्जन 204hp पावर देता है और 8.6 सेकंड में 0-100 की स्पीड पकड़ता है। 90 वेरिएंट में 91kWh बैटरी के साथ 286hp पावर मिलती है और यह 7.1 सेकंड में 0-100 करता है। 90x वेरिएंट ड्यूल-मोटर AWD के साथ 299hp पावर देता है और 6.7 सेकंड में 0-100 की स्पीड पकड़ता है।
Location : New Delhi
Published : 24 June 2026, 3:52 PM IST
Topics : 7 seater EV Auto News Electric SUV EV range Skoda Peaq