हिंदी
वायरल हुआ खतरनाक बाइक स्टंट वीडियो
New Delhi: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी वीडियो वायरल हो जाती हैं जो लोगों को हैरान कर देती हैं और यह एक ऐसा ही वीडियो है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें 6 लड़के एक ही बाइक पर बैठे हुए हैं, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया है और लोग इन लड़कों पर जमकर गुस्सा भी निकाल रहे हैं। वीडियो में लड़कों को बाइक पर बेतहाशा सवारी करते हुए देखा जा सकता है, जो पूरी तरह से खतरनाक और अव्यावासिक है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर @dcchoudhary197 नामक यूजर द्वारा शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, "बाइक पर 6 बैठे दिख हैं, एक 7 वां भी बैठा है जो ना हमें दिख रहा है, वो है महाराज यमराज। इन अज्ञानियों को नहीं पता कि वो यम हैं, झट से पटकेंगे और पट से उठा ले जाएंगे।" यह कैप्शन उस वीडियो की खतरनाक स्थिति को दर्शाता है, जिसमें छह लड़के एक बाइक पर बैठे हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया में स्काइडाइविंग हादसा: स्काइडाइवर ने बाल-बाल बचाई जान, देखें वायरल Video
बाइक पर 6 बैठे दिख है, एक 7 वां भी बैठा है जो ना हमें दिख रहा ना इन बाइक वालों को दिख रहा.. वो है महाराज यमराज।
इन अज्ञानियों को नहीं पता कि वो यम हैं
झट से पटकेंगे और पट से उठा ले जाएंगे।😅 pic.twitter.com/BgnAMuOOe0— चौधरी साब (@dcchoudhary197) December 12, 2025
वीडियो में एक कार सवार व्यक्ति लड़कों को देखता है और वह कार का शीशा नीचे करके चिल्लाता है, "ये... ये देखो!" इसके बाद कैमरे में सबसे पीछे लटक रहे लड़के और बीच में फंसे साथी खुशी से चिल्लाते हुए नजर आते हैं। इसमें एक लड़का तो ‘विक्ट्री साइन’ भी दिखाता है और अपने इस खतरनाक कारनामे को जश्न की तरह मनाता है। इस वीडियो को देखकर स्पष्ट रूप से यह महसूस होता है कि ये लड़के न केवल अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि यातायात नियमों का मजाक भी बना रहे हैं।
इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "इन जैसों को कोई नहीं समझा सकता।" वहीं, दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "चंद्रगुप्त जी ने शॉर्ट लिस्ट नहीं किया अभी इनको।" तीसरे यूजर ने लिखा, "जी इस सस्ते सेलेब को समझाओ।" यह प्रतिक्रियाएं इस बात को दर्शाती हैं कि लोग इन लड़कों के खतरनाक व्यवहार पर कितने नाराज हैं।
डर अब भी जिंदा! जंजीरों में बांधा और जमकर पीटा, मसूद अजहर का सनसनीखेज ऑडियो क्लिप वायरल
समाज में ऐसे वीडियो को वायरल करने और सार्वजनिक तौर पर खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। पुलिस प्रशासन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इन वीडियो को मॉनिटर करना चाहिए और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाने चाहिए। यह वीडियो न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन करता है, बल्कि यह एक तरह से समाज में गलत संदेश भी भेजता है।
Location : News Delhi
Published : 14 December 2025, 11:36 AM IST